Where Is My Train? Live Running Status & Rail News
Track Indian Railways trains on RailRadar, check schedules and occupancy, and read the latest railway news from RailJournal.
Latest News
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अब दौराई तक! यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेन नंबर 19625/19626 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को अजमेर से आगे दौराई तक बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है, ताकि रैक लिंक बदलकर इसे 22 LHB कोच तक बढ़ाया जा सके और मुंबई रूट की भारी वेटिंग लिस्ट कम हो सके।
अमृतसर से पुणे तक वंदे भारत स्लीपर का मुद्दा उठा संसद में
अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पंजाब के अन्य शहरों से पुणे जाने वाले हज़ारों यात्रियों की सीधी वंदे भारत ट्रेन की मांग पर रेलवे ने संसद में जवाब दिया — फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं, यात्रियों को अभी भी जम्मू तवी–पुणे एक्सप्रेस या घुमावदार रास्तों का ही सहारा लेना होगा।
कश्मीर को एक और वंदे भारत का तोहफा
उत्तर रेलवे ने अमरनाथ यात्रा की भीड़ को देखते हुए जम्मू तवी–श्रीनगर–जम्मू तवी के बीच 8 कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है, जो 4 घंटे 40 मिनट में यह दूरी तय करेगी, हालांकि इससे कुछ अन्य ट्रेनों के समय में मामूली बदलाव भी होगा।
राधिकापुर–आनंद विहार एक्सप्रेस के बदले रूट पर संसद में सवाल, यात्रा समय 25 से बढ़कर 32 घंटे
राधिकापुर–आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस के बदले हुए मार्ग को लेकर लोकसभा में उठे सवाल पर रेलवे ने जवाब दिया है कि पुराना रूट बहाल करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है, जबकि नई व्यवस्था से यात्रा का समय काफी बढ़ गया है।
सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस की समय-सारणी में बदलाव प्रस्तावित, गाज़ीपुर सिटी 10 मिनट पहले पहुंचेगी
रेलवे बोर्ड के निर्देशों के तहत 22419/22420 सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस की समय-सारणी में संशोधन का प्रस्ताव है। बदलाव लागू होने पर ट्रेन संख्या 22420 गाज़ीपुर सिटी 10 मिनट पहले पहुंचेगी |
Vistadome Coaches May Soon Ride the Madurai–Guruvayur Express
South Railway has sought Railway Board approval to allot three Vistadome coaches and two LHB rakes for the Madurai–Guruvayur–Madurai Express, aiming to give passengers on the Quilandy–Shoranur stretch a scenic, glass-roofed travel experience.