मुंबई। कोल्हापुर और मुंबई के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। मध्य रेलवे (CR) ने कोल्हापुर और मुंबई सीएसएमटी (CSMT) के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। यह प्रस्ताव 11 अगस्त 2026 को मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय से जारी किया गया।
कैसा होगा रूट और समय?
यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी, बुधवार को छोड़कर। मुंबई सीएसएमटी से यह सुबह 05:00 बजे रवाना होगी और दादर, ठाणे, कल्याण, लोणावला, पुणे, लोनंद, सातारा, कराड, सांगली और मिरज होते हुए दोपहर 13:45 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। वापसी में कोल्हापुर से दोपहर 15:25 बजे रवाना होकर रात 23:55 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी। कुल दूरी 518 किलोमीटर होगी और यह सफर करीब साढ़े आठ घंटे में पूरा होगा।
ट्रेन की बनावट
इसमें 8 कोच वाला वंदे भारत रैक इस्तेमाल होगा। प्राइमरी मेंटेनेंस मुंबई के वडाला बंदर (WB) कोचिंग डिपो में होगा।
दूसरी ट्रेनों पर क्या असर पड़ेगा?
नई वंदे भारत के शुरू होने से रूट पर पहले से चल रही कई ट्रेनों के समय में मामूली बदलाव करना पड़ेगा। कुछ ट्रेनें कुछ मिनट पहले या बाद में चलेंगी, ताकि नई सेवा के लिए ट्रैक पर जगह बन सके। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12940 का शालिमार बाग तक विस्तार रद्द किया जाएगा और ट्रेन नंबर 22229/22230 सीएसएमटी-मडगांव वंदे भारत को भी अब सिर्फ 8 कोच के साथ चलाना होगा।
मुंबई डिवीजन में कल्याण-कर्जत-लोणावला वाले घाट सेक्शन में हर दिशा में एक मालगाड़ी का स्लॉट भी इस नई ट्रेन के कारण कम हो जाएगा। रेलवे ने यह भी बताया है कि इस नई सेवा से कल्याण-कर्जत सेक्शन पहले से ही व्यस्त है, ऐसे में कर्जत और खोपोली की तरफ जाने वाली पीक आवर लोकल ट्रेनों की समयबद्धता पर भी असर पड़ सकता है।
आगे क्या?
मध्य रेलवे ने कोल्हापुर-मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत (हफ्ते में छह दिन) के प्रस्तावित समय को रेलवे बोर्ड की मंजूरी के लिए भेज दिया है। अब अंतिम फैसला रेलवे बोर्ड को लेना है। मंजूरी मिलते ही कोल्हापुर और मुंबई के बीच यात्रियों को एक तेज और आरामदायक विकल्प मिल सकेगा।
Comments (12)
Karo
Sahyadri Express Kolhapur mumbai
Kolhapur Bangalore Rani Chennamma express
Kolhapur Hydrabad
Kolhapur Solapur
Aur Kolhapur se Miraj local
Further it takes more time. Not feasible.